• Sun. Nov 8th, 2026

दर्जनों मकानों में चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार , लाखों की नकदी-ज्वैलरी बरामद

Byvijay.singhal1233

Jul 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिन्स वर्मा
मथुरा। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में शहर कोतवाली व जैत क्षेत्र में घरों में घुसकर हुई विभिन्न चोरियों की घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर चोर को मथुरा पुलिस में गिरफ्तार किया है। चोर के कब्जे से चोरी की गई लाखों रु की नगदी सहित ज्वैलरी व 12.33 लाख रूपये व 06 हैण्ड वॉच व अन्य कीमती सामान बरामद हुआ है। एसएसपी श्लोक कुमार ने पकड़े गए शातिर चोर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में राजवीर पुत्र वनवारी निवासी गोलकुँआ कालौनी, देवीपुरा, बाजना थाना हाइवे मथुरा हाल पता अडूकी मोड़ भरतपुर रोड़ थाना हाइवे मूल निवासी ग्राम पीपला थाना चिकसाना जिला भरतपुर (राजस्थान) को धौलीप्याऊ फाटक से आगे रेलवे ग्राउन्ड गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है । पूछताछ में शातिर चोर ने बताया कि अकेले ही शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र व थाना जैत में दोपहर के समय बन्द मकानों की रैकी कर लेता था तथा रात्रि के समय मकानों के ताला तोड़कर घर में घुसकर घर में रखे सोने चाँदी की ज्वैलरी व रूपयों व अन्य कीमती सामान की चोरी करता था । कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंढीर ने बताया की चोर राजवीर अकेले ही शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र व थाना जैत में दोपहर के समय बन्द मकानों की रैकी कर लेता था तथा रात्रि के समय मकानों के ताला तोड़कर घर में घुसकर घर में रखे सोने चाँदी की ज्वैलरी व रूपयों व अन्य कीमती सामान की चोरी करता था ।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.