• Wed. Jul 29th, 2026

गुरु पूर्णिमा पर मानसरोवर कुंड में डूबा युवक, चीखते लोग, छटपटाता यशपाल

ByVijay Singhal

Jul 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के राधारानी मानसरोवर कुंड में गुरु पूर्णिमा पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां  बुधवार को स्नान के दौरान एक युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और युवक के घरवाले मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरु पूर्णिमा पर गांव नंद नगरिया निवासी 20 वर्षीय यशपाल पुत्र साहब राधारानी मानसरोवर कुंड पहुंचे थे। इसी दौरान वह कुंड नहाने के दौरान डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक को बाहर निकाल लिया गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना मांट पुलिस मौके पर पहुंच गई।  युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.