• Fri. Jul 3rd, 2026

ब्रज की रासलीला को बचाएगी योगी सरकार

ByVijay Singhal

Jul 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण ने ब्रज में जिन लीलाओं को किया। उन्हीं लीलाओं का मंचन सदियों से ब्रज भूमि के साथ-साथ देश-विदेश में होता रहा है। लेकिन आज के समय में रासलीला कला विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई है। इस कला को जीवंत रखने के लिए यूपी की योगी सरकार ने पहल शुरू की है। रासलीला में भगवान के विभिन्न स्वरूप बनने की इच्छा रखने वाले कलाकारों के लिए 1 वर्ष का कोर्स कराया जाएगा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने इसके लिए भातखंडे यूनिवर्सिटी लखनऊ के साथ मिलकर एमओयू साइन किया है। इसके तहत रासलीला अकादमी में एक साल का सर्टिफिकेट कोर्स कराएगा। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। फॉर्म वृंदावन की रासलीला एकेडमी से प्राप्त की जा सकती है। ब्रज में रासलीला को भगवान की सेवा का एक अभिन्न अंग माना जाता रहा है। रासलीला करने के लिए 3 दशक पहले तक ब्रज में 25 से 30 हजार युवा जुड़े थे। ब्रज के वृंदावन, मथुरा, बरसाना, नंदगांव आदि जगहों पर सैंकड़ों मंडलियां होती थी। इन मंडलियों में लीला का मंचन करने वाले युवा लंबे समय तक अभ्यास करते थे। इसके बाद वह भगवान की लीलाओं का मंचन किया करते थे। 30 साल पहले तक रासलीला करने के लिए युवा उत्साहित नजर आते थे। वह अब धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। रासलीला पर आधुनिकता हावी होती जा रही है। आज के समय रासलीला सीखने वाले कम युवा रहे गए हैं। मंडलियों की संख्या में भी कमी है। स्वामी घनश्याम बताते हैं, युवाओं की संख्या में आई कमी की सबसे बड़ी वजह मोबाइल और इस काम में मेहनत के अनुरूप राशि न मिलना है। अब रासलीला से जुड़े अधिकांश लोग अब या तो भागवत कथा कर रहे हैं या फिर पांडित्य कार्य। विलुप्त होती रासलीला को बचाने के लिए अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के निर्देश पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने पहल की है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने वृंदावन में स्थित गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में एक वर्षीय सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम शुरू किया है। जिसके तहत एक वर्ष तक बच्चों को रासलीला का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्ष तक के बच्चों को दिया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 8 वीं पास रखी गई है। इस प्रशिक्षण के लिए कक्षाएं दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेंगी। इसके लिए रासलीला अकादमी में दो स्टूडियो बनाए गए हैं। जहां इन बच्चों को रासलीला का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.