हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जंक्शन पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां प्लेटफार्म संख्या 1 पर बने वेटिंग रूम की सीलिंग गिर गई। गनीम बीवीत रही कि जिस समय सीलिंग गिरी उस समय वेटिंग रूम में कोई यात्री नहीं था। मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर स्लीपर क्लास के लिए वेटिंग रूम बना हुआ है। यहां यात्रा करने वाले यात्री ट्रेन लेट होने या टाइम से पहले पहुंचने पर बैठते हैं। इस वेटिंग रूम में करीब 50 से ज्यादा यात्री एक साथ बैठ सकते हैं। वेटिंग रूम में फॉल सीलिंग गिरने के बारे उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल की पीआरओ प्रसस्ति श्री वास्तव ने बताया हादसा हुआ था। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। फॉल सीलिंग को सही करा दिया गया है। मौके पर अब किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। मथुरा धार्मिक नगरी है,यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन लगा रहता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन से आते हैं। श्रद्धालु और यात्रियों को बेहतर फील हो इसके लिए स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया गया था। जिसके तहत वेटिंग रूम में फॉल सीलिंग का कार्य कराया गया था। लेकिन गुरुवार को करीब 3 वर्ष पहले लगवाई गई फॉल सीलिंग गिर पड़ी। प्लेटफार्म संख्या 1 पर बने वेटिंग रूम में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां अचानक भर भराकर फॉल सीलिंग गिर पड़ी। फॉल सीलिंग गिरने की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ उस समय वेटिंग रूम में कोई यात्री नहीं था। बताया जा रहा है कि यह हादसा करीब 10 बजे के करीब हुआ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
