हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में हरियाणा के हथिनी कुंड और दिल्ली के ओखला वैराज से यमुना में छोड़े जा रहे पानी के कारण मथुरा में यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। यमुना अब यहां के घाटों तक पहुंच गई है। यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है, बाढ़ चौकियां बना दी गई हैं। SDM और थाना पुलिस से बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा गया है।पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश का असर अब यमुना में देखने को मिल रहा है। एक दायरे तक सिमट कर रह गई यमुना का अब मथुरा वृंदावन में विशाल स्वरूप देखने को मिल रहा है। हथिनी कुंड से छोड़े जा रहे जल के कारण घाटों से दूर हो चुकी यमुना अब घाटों को छू रही है। यमुना में जल बढ़ने से पर्यटक और नाविकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। वृंदावन के केशी घाट पर जहां कुछ पर्यटक सेल्फी लेते नजर आए तो कुछ स्टीमर से यमुना में घूमने लगे। घाट किनारे खड़े नाविक गुलाब निषाद ने बताया कि यमुना में जल स्तर बढ़ने से उनके रोजगार में इजाफा हुआ है। श्रद्धालु अब वोटिंग का आनंद ले रहे हैं। इतना जल यमुना में हर समय रहना चाहिए। जिससे मथुरा वृंदावन का धार्मिक महत्व के साथ साथ श्रद्धालुओं की भी संख्या में बढ़ोतरी होगी। यमुना के जल में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण बाढ़ चौकियां को अलर्ट कर दिया गया है। मथुरा जिले में 40 बाढ़ चौकी बनाई गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक हथिनी कुंड से 2 लाख 44 हजार 287 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जबकि ओखला वैराज से 77 हजार 251 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यमुना मथुरा में अभी 163.97 मीटर पर बह रही है जो कि खतरे के निशान से 2.3 मीटर नीचे है। यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मथुरा वृंदावन नगर निगम भी सक्रिय हो गया है। नगर निगम ने यमुना किनारे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित रहने,यमुना में न जाने की सलाह देते हुए मुनादी कराई। अपर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि यमुना में बढ़ते जलस्तर पर नजर बनी हुई है नगर निगम पूरी तरह तैयार है। अगर बाढ़ जैसे हालात बनते हैं तो निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भिजवाया जायेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
