• Mon. Jun 29th, 2026

मथुरा-वृंदावन नगर निगम के कार्यरत संविदाकर्मी ने विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत

ByVijay Singhal

Apr 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के प्रकाश विभाग में कार्यरत संविदाकर्मी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बताया कि गृहक्लेश के कारण संविदाकर्मी ने यह कदम उठाया है।थाना जमुनापार के गांव गोपी नगरिया निवासी मनीष 30 बर्षीय पुत्र दिनेश चंद ने शुक्रवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पर मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की मां पुष्पा देवी नगर निगम में ही स्थायी कर्मचारी हैं। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि नगर निगम के प्रकाश विभाग में कार्यरत संविदाकर्मी ने गृहक्लेश के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.