• Sat. Nov 28th, 2026

राया के गाँव नगला सहसू में संदिग्ध परिस्थितियों में 30 बर्षीय बबिता की मौत

Byvijay.singhal1233

Apr 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया थाने के अंतर्गत गांव नगला सहसू में संदिग्ध परिस्थितियों में ओमवीर की पत्नी बबीता 30 बर्षीय की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला का शव सुबह अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि बबीता व उसकी छोटी बहन राधा की एक ही घर में ओमवीर और राजकुमार के साथ 28 अप्रैल 2015 को विवाह हुआ था। दोगांव नंदा गढ़ी निवासी रामवीर सिंह ने दोनों बेटियों की शादी धूमधाम से की थी। मायके वालों का आरोप है कि घरवालों का बबीता की हत्या कर शव को पंखे से लटकाया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। मृतका अपने पीछे चार साल का बेटा और ढाई साल की बेटी छोड़ गई।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.