हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से परेशान वार्ड संख्या 34, राधा निवास क्षेत्र की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को नगर निगम के जोनल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई और नगर निगम अधिकारियों से समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से उनके क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इस कारण उन्हें रोजाना पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय निवासी पूनम निषाद ने बताया कि नगर निगम से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं, लेकिन वह भी ऐसी जगह खड़े किए जाते हैं जहां गंदगी के कारण वहां जाना भी मुश्किल होता है। आरती अग्रवाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि न तो पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया गया है और न ही क्षेत्र की साफ-सफाई पर कोई ध्यान दिया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक मौके पर पहुंचे और महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में आरती अग्रवाल, ज्योति रुहेला, मीनाक्षी, शिल्पा, गुड्डी, अंजना, कुसुमा और पूनम निषाद मौजूद थीं।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
