हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर का ट्रस्ट बनने की अधिसूचना जारी होने के बाद डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार समेत कई अधिकारियों ने मंदिर के सेवायतों से मुलाकात की। साथ ही आपसी सौहार्द से ट्रस्ट का संचालन व कॉरिडोर निर्माण पर मंथन किया। डीएम ने बताया है कि यह ट्रस्ट स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर काम करेगा और आपसी समन्वय से मंदिर की सुरक्षा, पूजा व्यवस्था और कॉरिडोर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेगा। हालांकि मंदिर के सेवायत सरकार की इस मंशा के खिलाफ हैं। सूत्रों के अनुसार, मंदिर के सेवायत अपने पक्ष पर अड़िग रहे। कहा है कि सरकार को अगर कॉरिडोर बनाना है तो वह बनाए, लेकिन मंदिर को उसमें शामिल न करे। हालांकि सरकार का दावा है कि ट्रस्ट के पदाधिकारी नियमित संवाद के माध्यम से उनकी चिंताओं को समझेंगे। ट्रस्ट यह सुनिश्चित करेगा कि परियोजना के हर चरण में स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और मंदिर से जुड़े अन्य लोगों का सहयोग लिया जाए। इस सहभागिता से परियोजना को न केवल सामुदायिक समर्थन मिलेगा, बल्कि यह वृंदावन की सांस्कृतिक और सामाजिक संरचना को भी मजबूत करेगा।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
