हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश की महिला आयोग की अध्यक्षा बबीता सिंह चौहान से बार अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व सचिव शिव कुमार लवानिया सहित सभी पदाधिकारियों ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर उनसे मुलाकात की। महिला अधिवक्ताओं के साथ उन्हें तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया। अधिवक्ता अनीता चावला सह संयोजक विधि प्रकोष्ठ व प्रतिभा शर्मा सदस्य स्थाई लोक अदालत के नेतृत्व में महिला अधिवक्ताओं ने जनपद के मुख्य बाजारों के आस पास में और कोर्ट परिसर में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की मांग की। बार अध्यक्ष ने कहा कि बार में 400 महिला अधिवक्ता हैं। कोर्ट परिसर में एक पिंक टॉयलेट होना चाहिए। अनीता चावला ने बताया कि जनपद एक तीर्थ नगरी है। यहां बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों का आगमन होता है, जिसमें आधी महिला भी होती है। ऐसे में तीर्थनगरी में प्रसाधन गृह व उसकी साफ-सफाई की व्यवस्था आदि मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जनपद की हर महिला की ओर से शहर के मुख्य स्थलों पर जैसे होलीगेट, कृष्णा नगर, वृन्दावन व बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर पिंक टॉयलेट की मांग करते हैं। इस मौके पर एडवोकेट राजेश तरकर, चेतना शर्मा, सुमन शर्मा, शिवानी भरद्वाज, श्रेया, सारा शेख आदि मौजूद रहीं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
