• Sun. May 24th, 2026

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने किया प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Dec 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने धर्मेन्द्र सभागार कैंट ऑफिस पर संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया। इसके बाद निजीकरण के विरोध में प्रर्दशन किया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सहायक अभियंता अजीत सिंह, पर्यवेक्षण विशेष आमंत्रित सदस्य इं. डीसी शर्मा व संचालन मनीष कुमार प्रजापति द्वारा किया गया। बैठक के दौरान ऊर्जा प्रबंधन द्वारा पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण की कार्यवाही तथा विभाग में व्याप्त परस्पर अविश्वास, दूषित वातावरण के दृष्टिगत जनपद की सामान्य सभा में कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद के समस्त सदस्य, जूनियर इंजीनियर, प्रोन्नत अभियंता (वितरण एवं ट्रांसमिशन) 20 दिसंबर के महाधिवेशन में प्रतिभाग करेंगे। बैठक में नवनीत सिंह एसडीओ, यदुवेंद्र सिंह जेई , देव करन जेई, राकेश यादव जेई , सतेन्द्र मौर्या जेई आदि सदस्य उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.