हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना नौहझील के एक गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच कर रही है। नौहझील क्षेत्र के गांव कटैलिया में मंगलवार दोपहर चरण सिंह की पत्नी किरण देवी (33) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। वह कमरे में गले में फंदा लगाये लटकी मिली। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक नौहझील शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
