• Sat. May 23rd, 2026

एक्सप्रेस वे पर हादसे में तीन पीआरवी कर्मी, चार कार सवार घायल

ByVijay Singhal

Dec 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना नौहझील के अंतर्गत एक्सप्रेस वे पर सोमवार रात नोएडा की ओर जा रही पुलिस पीआरवी में पीछे से कार चालक ने टक्कर मार दी। इसके चलते तीन पीआरवी कर्मी व चार कार सवार घायल हो गये। प्रभारी निरीक्षक नौहझील शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात पीआरवी-1877 में चार कर्मी एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गश्त पर जा रहे थे। रास्ते में आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग पर माइल स्टोन- 77 के समीप पीआरवी में पीछे से आ रही किआ कार सवार ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी। इसके चलते पीआरवी कर्मी हैड कांस्टेबल महेश चंद्र, कांस्टेबल रीटू शर्मा,होमगार्ड राजकुमार घायल हो गये तो कार सवार बल्देव निवासी गीता कॉलोनी दिल्ली व पत्नी सपना, राजेश निवासी रामप्रस्थ गाजियाबाद व पत्नी साक्षी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की तो पता चला कि कार सवार घायलों को उनके पीछे चल रही दूसरी गाड़ी से बेहतर उपचार को नोएडा ले गये। वहीं पुलिस ने घायल पीआरवी कर्मियों को उपचार को सीएचसी नौहझील भिजवाया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.