• Thu. Nov 5th, 2026

तीन साल के बच्चे संग महिला ने पुल से लगा दी यमुना में छलांग, तलाश जारी

Byvijay.singhal1233

Nov 9, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में मंगलवार शाम करीब 4 बजे यमुना के पुल से एक महिला ने अपने तीन साल के बच्चे के साथ नदी में छलांग लगा दी। यह देखकर राहगीरों के पैर थम गए। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला और बच्चे की तलाश शुरू करा दी। देर शाम तक महिला और बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका था।  प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि शाम करीब 4 बजे महिला अपने तीन साल के बच्चे के संग पुल से यमुना में कूदी है। अभी तक दोनों के बारे में पता नहीं चला है कि आखिर कौन हैं। गोताखोर तलाशने में जुटे हुए हैं। पुल पर भी ऐसा कुछ नहीं मिल सका है, जिससे  कूदी महिला की पहचान हो सके।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.