• Thu. May 28th, 2026

सीसीटीवी में वृंदावन में नजर आया पत्नी का हत्यारोपी

ByVijay Singhal

May 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पत्नी की हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी की पुलिस संभावित स्थलों पर तलाश कर रही है। करीब ढाई सैकड़ा सीसीटीवी खंगाले गये हैं। इसमें वृंदावन में शौचालय के समीप एक सीसीटीवी में आरोपी नजर आ रहा है। दो टीमें वृंदावन व एक टीम गुरुग्राम में तलाश रही है। बताते चलें कि नौहझील क्षेत्र में सोमवार देर रात नशे में घर पहुंचे उमेश ने कहासुनी होने पर पत्नी भावना की धारदार हथियार प्रहार कर हत्या कर दी थी और भाग गया था। इसकी मंगलवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। इस मामले में मृतका के पिता वीरी सिंह ने दामाद उमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस द्वारा नौहझील से लेकर एक्सप्रेस वे और वृंदावन तक करीब दो से ढाई सैकड़ा सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। प्रभारी निरीक्षक नौहझील जगदंबा सिंह ने बताया कि वह वृंदावन स्थित एक सीसीटीवी में नजर आया है। पुलिस वृंदावन स्थित धर्मशाला, आश्रम आदि में तलाशने के साथ ही एक टीम गुरुग्राम में गयी हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने गुरुगाम में रोड आदि बनाने वाले कॉन्टैक्टरों के साथ सुपरवाइजर का काम किया है। इसके चलते वहां भी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा सिंह ने बताया कि इस दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। आरोपी जल्द गिरफ्त में होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.