• Thu. May 28th, 2026

नहर में मिला गाजियाबाद के युवक का शव

ByVijay Singhal

May 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा।  मांट ब्रांच गंग नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव निकलवाकर जेब तलाशी तो मिले आधार कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त मुरादनगर, गाजियाबाद के युवक के रूप में हुई। पुलिस ने मुरादनगर पुलिस के माध्यम से परिजनों को सूचना दे शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। बुधवार सुबह मांट ब्रांच गंग नहर में ग्रामीणों को एक युवक का शव उतराता दिखाई दिया। मौके पर आसपास के लोगों का हुजूम लग गया। इस दौरान लोगों की सूचना पर पहुंची राया पुलिस टीम ने मौका मुआयना कर लोगों की मदद से नहर से युवक के शव को निकलवाया। पुलिस ने मृतक के पैंट की जेब की तलाशी ली तो उसकी जेब में मिले आधार कार्ड के माध्यम से उसकी शिनाख्त आर्यन यादव (28) निवासी जीतपुर, थाना मुरादनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई। इस पर इलाका पुलिस ने तत्काल थाना मुरादनगर पुलिस से सम्पर्क कर युवक के बारे में जानकारी दी। इस पर पता चला कि युवक आर्यन यादव 22 मई से घर से लापता था। उसके घर न पहुंचने पर परिजनों ने सभी जगह तलाश की, कहीं पता न चलने पर 23 मई को थाने पर उसके भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तभी से मुरादनगर पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि मुरादनगर पुलिस के माध्यम से दी गयी सूचना पर के बाद मृतक के परिजन भी आ गये हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक राया तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। शव पानी में पड़ा रहने के कारण फूल गया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.