• Fri. Nov 27th, 2026

पत्नी का होठ काटने वाला पति गिरफ्तार, भेजा जेल

Byvijay.singhal1233

Feb 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में पिछले माह घर में काम कर रही विवाहिता का घरेलू विवाद के चलते होठ काटने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। गांव भूचन निवासी गुंजन पत्नी विष्णु 18 जनवरी की शाम करीब 6 बजे घर पर थी। आरोप है तभी घर पहुंचा पति विष्णु घर की बातों को लेकर विवाद करने लगा, जब पत्नी ने विवाद करने मना किया तो विष्णु ने गुंजन का नीचे का होठ काट दिया। पीड़िता ने शोर मचाया तो बहन काजल, देवर हेमंत व सास महावीरी आए और मारपीट की। थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे गांव के बेसिक स्कूल के पास से विष्णु को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पति सहित सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था l पुलिस अन्य की तलाश में जुटी हुई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.