हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महाकुंभ में भगदड़ से श्रद्धालु की मौत को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वहीं महाकुंभ में भगदड़ और श्रद्धालुओं के मौत के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भगदड़ से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की मौत हुई है। कई जगह भगदड़ हुई, योगी सरकार मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी नहीं बताई है। योगी सरकार व प्रशासन कुंभ में होने वाली भगदड़ और श्रद्धालुओं की मौत को छुपाना चाहते हैं। पूरी घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए। मृतकों के परिजन को एक-एक करोड़ रुपये प्रदेश सरकार मुआवजे के रूप में प्रदान करे। ज्ञापन देने वालों में अशोक शर्मा, प्रकाश शर्मा, गुंजन चौधरी, विमल गुप्ता, प्रेम सोनी व आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
