• Tue. Apr 28th, 2026

पत्नी को 3 लाख में बेचा, खरीदारों ने हर रात लूटी आबरू; मन भरा तो…फिर करने चले थे सौदा

ByVijay Singhal

Sep 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र की महिला ने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए। वह दीवानी के गेट पर बृहस्पतिवार सुबह एक अधिवक्ता को बदहवास हालत में मिली। उनका कहना था कि पति ने दो युवकों को बेच दिया। एक महीने से उनके चंगुल में थी। दोनों ने दुष्कर्म किया। वह उसे बेचने के लिए दूसरी जगह ले जा रहे थे। गाड़ी से मौका पाकर भाग आई। हालांकि पीड़िता ने थाने में तहरीर नहीं दी। उसे परिजन घर ले गए।
अधिवक्ता ओमवीर सिंह चाहर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे वह दीवानी के गेट नंबर-2 पर आए तो एक महिला बदहवास हालत में उनसे पानी मांगने लगी। वो पानी की बोतल लेकर आए। बाद में उससे परेशानी का कारण पूछा। उसने बताया कि वह अछनेरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। दिसंबर 2023 में शादी हुई थी। ससुराल मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में है। पति किसान हैं।
आरोप लगाया कि वह पिछले महीने मायके आई थी। 13 अगस्त को पति आया। बाइक से ससुराल के लिए उसे साथ लेकर निकला। गांव के बाहर ससुराली मिल गए। एक गाड़ी भी थी, जिसमें दो युवक और थे। पति ने कहा कि घूमने जाना है। इसलिए गाड़ी लेकर आए है। उसमें उसे बैठा दिया। जब तक वह कुछ समझ पाती, दोनों युवकों ने उसे पकड़कर रुमाल सुंघा दिया, जिससे उसे होश नहीं रहा। होश में आने पर वह एक कमरे में बंद थी। सुनसान जगह पर उसे बंधक बनाया था। युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वह 3 लाख रुपये में पति से उसे खरीदने की कहने लगे। उसे कमरे में बंद करके रखते थे। खाने के लिए थोड़ा बहुत दिया करते थे। बृहस्पतिवार को दोनों उसे दूसरी जगह बेचने के लिए ले जा रहे थे। सुबह वह उनके साथ आई थी। भगवान टाकीज चाैराहे युवक नाश्ता करने लगे। तभी वह भाग निकली। थाना न्यू आगरा पुलिस ने जानकारी पर महिला के बयान लिए। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती ने पति पर उसे बेचने का आरोप लगाया था। पीड़िता से तहरीर देने के लिए कहा था। मगर, लिखित शिकायत नहीं की। भाई आया था। वह उसे लेकर चला गया। पुलिस को लिखित शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.