• Tue. Apr 28th, 2026

गंगाजल की आपूर्ति बंद होने से मथुरा-वृंदावन में गहराया पेयजल

ByVijay Singhal

Sep 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बुलंदशहर के पालड़ा फाल से गंगाजल की पेयजल आपूर्ति न होने से मथुरा-वृंदावन में पेयजल संकट गहरा गया है। तीन लाख लोगों को पेयजल संकट का दूसरे दिन भी सामना करना पड़ रहा है। पीने के लिए मीठा पानी जुटाने में दिनभर में लोग जुटे रहे। वहीं लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इधर नगर के कई क्षेत्रों में नलकूपों से पेयजल आपूर्ति भी बंद है। यह पेयजल संकट शुक्रवार (आज) भी बना रहेगा। नगर आयुक्त पेयजल की आपूर्ति सुचारु करने के लिए प्रमुख सचिव सिंचाई को पत्र लिखा है। बुलंदशहर के पालड़ा फाल से गंगाजल की आपूर्ति बुधवार सुबह से ही ठप हो गई है। इससे दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी मीठे पानी की पेयजल आपूर्ति न मिलने पर लोग बूंद-बूंद पानी को परेशान रहे। दिनभर महिलाएं व बच्चे पीने के पानी के लिए बाल्टी और बर्तन लेकर आसपास के क्षेत्रों से पानी जुटाते नजर जाए। लोग आरओ और बाजारों से पानी खरीदकर पी रहे हैं। दिनभर नगर में आर्यसमाज रोड, विकास बाजार, भूतेश्वर तिराहा में लगे आरओ मशीनों पर दिनभर लाइन लगी रही। वहीं बाजारों में भी लोग पीने के पानी की जुगल में भटकते नजर आए। नगर के डेंपियर नगर, झिंगुरपुरा, नए बस स्टेंड क्षेत्र, कृष्णविहार, महोली रोड, गुरुनानक नगर, मानिक चौक और गजापाइसा, नीम गली, लाला गंज, बजरिया, कांजीपाड़ा, मोती कुंज आदि क्षेत्रों में पेयजल संकट से सर्वाधिक परेशान रहे। गंगाजल आपूर्ति न होने पर नगर निगम ने जिन क्षेत्रों में नलकूपों से पीने की आपूर्ति की, जिसमें मिट्टी आने के कारण लोग पानी को पीने में प्रयोग नहीं कर सके। इस कारण नलकूपों की आपूर्ति के बाद भी पीने के पानी की किल्लत बनी रही। डेंपियर नगर निवासी अशोक कुमार, कुसुमलता, शशिकांत ने बताया कि बुधवार से घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस गंगाजल तो दूर नलकूपों से होने वाली आपूर्ति बंद भी बंद है। इस कारण अन्य क्षेत्रों से जार और बोतलों से पीने और सफाई के लिए खरीदकर पानी लाना पड़ रहा है। वार्ड 49 के पार्षद मनोज कुमार ने बताया कि गंगाजल की आपूर्ति बंद होने से शहर में कहीं भी पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। नगर निगम के महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा ने बताया कि अपर गंगा कैनाल से गंगाजल बुलंदशहर के पालड़ा फाल के जलाशयों में आता है। इसमें पानी के साथ गाद भी जलाशयों में जमा हो गई है। सफाई कार्य किया जा रहा है। इस कारण पालड़ा फाल से मथुरा व आगरा के लिए आने वाली 150 क्यूसेक गंगाजल की आपूर्ति बुधवार से बंद है। 140 क्यूसेक गंगाजल की आपूर्ति आगरा को और 10 क्यूसेक गंगाजल को मिलता है। इस संबंध नगर आयुक्त द्वारा प्रमुख सचिव सिंचाई को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया बृहस्पतिवार की रात तक पालड़ा फाल से आंशिक आपूर्ति होने की संभावना है। इससे शुक्रवार को कुछ क्षेत्रों में गंगाजल की आपूर्ति हो सकती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.