• Tue. Apr 28th, 2026

मथुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री की मौत, सीने में हुआ दर्द…चली गई जान

ByVijay Singhal

Sep 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक को बुधवार रात जंक्शन पर अटैक पड़ा और उसकी मौत हो गई। परिजन को जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। गांव बेरी निवासी बलवीर सिंह (33) पुत्र महेंद्र सिंह बुधवार शाम घर से उदयपुर जाने के लिए मथुरा जंक्शन पहुंचे। रात 8:30 बजे उदयपुर जाने वाली गाड़ी के लिए उन्होंने टिकट भी ले ली। अचानक उनके सीने में जलन हुई। उन्होंने इसकी जानकारी पास ही खड़े आरपीएफ के जवान को बताई। आरपीएफ के जवान ने स्टेशन पर मौजूद चिकित्सक को बताया तो उन्होंने सीने में जलन को कम करने की दवा दे दी। इसके बाद भी उन्हें आराम नहीं मिला।अचानक उनकी हालत और बिगड़ गई। चिकित्सक कुछ कर पाते इससे पहले ही मौत हो गई। आरपीएफ ने मृतक युवक की तलाशी ली तो उसके जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजन को सूचना दी। चाचा योगेंद्र ने बताया कि उदयपुर कोर्ट केस की तारीख करने के लिए बलवीर घर से निकला था। उन्हें रात को 10 बजे आरपीएफ के अधिकारियों ने जानकारी दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.