हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन रोड पर गांव सतोहा के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार महिला की मौत हो गयी, जबकि उसका पति घायल हो गया। शुक्रवार को गांव बसेडा, बरसाना व हाल निवासी मासूम नगर, हाइवे महेश कुमार पत्नी ललतेश को पेपर दिलाकर शाम करीब सात बजे बाइक से लौट रहा था। गोवर्धन रोड पर गांव सतोहा के समीप अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गये। इसे देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची हाइवे पुलिस ने मौका मुआयना कर घायलों को राहगीरों की मदद से उपचार को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां पत्नी ललितेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि पति महेश का उपचार चल रहा है। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मचा।
7455095736
