• Mon. May 25th, 2026

लोटस गार्डन में राहुल की हत्या में आरोपी अखिल पटना गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Dec 1, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। थाना गोविन्दनगर पुलिस ने 14 दिन पूर्व लोटस गार्डन की पार्किंग में युवक की गोली मार कर हत्या करने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी अखिल पटना को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। अभी आरोपी संजय शर्मा पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित स्थलों पर दबिश दे रही है। बताते चलें कि 17 नवंबर को शराब न लाने पर मसानी क्षेत्र में लोटस गार्डन की पार्किंग में विकास नगर, हाईवे निवासी राहुल गोस्वामी (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। प्रभारी निरीक्षक गोविंदनगर देव पाल सिंह पुंडीर ने बताया कि शनिवार को वह उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह तौमर पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में थे। सुबह करीब पौने 11 बजे डीएवी कालेज के गेट के समीप से राहुल की हत्या के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी अखिल पटना निवासी गोविन्दनगर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में वांछित चल रहा संजय शर्मा अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 17 नवंबर की रात लोटस गार्डन में शादी समरोह था। अखिल, शुभम तथा संजय होटल की पार्किंग में शुभम की गाड़ी में शराब पी रहे थे, आरोप है कि गाड़ी के पास में खड़े राहुल को संजय ने बुला कर शराब लाने को कहा था। इस पर राहुल द्वारा मना करने पर संजय शर्मा द्वारा अन्य साथियों के कहने पर राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.