• Sun. Nov 29th, 2026

कुलदीप जघीना की हत्या: कोर्ट ले जाते समय गैंगस्टर को भूना, मिर्च फेंक बदमाश फरार;

Byvijay.singhal1233

Jul 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
बहुचर्चित कुलदीप जघीना हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में बदमाश हाथों में हथियार लेकर बस में घुसते और फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। फायरिंग के दौरान बस के यात्री बस में से बाहर निकलकर भागते नजर आ रहे हैं। करीब ढाई मिनट तक हथियारबंद बदमाश पलट पलटकर फायरिंग करते रहे और उसके बाद फरार हो गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में 11.56 बजे तीन से चार हमलावर हाथों में हथियार लिए बस के पास पहुंचते हैं। थोड़ी देर बस के बाहर ही इंतजार करते हैं। उसके बाद बस के अंदर फायरिंग होती है और यात्री जान बचाकर बस से बाहर भागते दिखते हैं। उसके बाद पांच बदमाश बस के गेट और खिड़कियों से अंदर की तरफ फायर करते हैं और बस में घुस जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज में करीब ढाई मिनट तक हमलावर बस में फायरिंग करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान पूरी बस में हड़कंप मच जाता है। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो जाते हैं। अधिकतर हमलावरों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। जबकि हमलावर हेलमेट और मास्क पहनकर हमला करता दिख रहा है। उधर सोमवार को कुलदीप जघीना हत्याकांड मामले के चार आरोपियों विष्णु, धर्मराज, सौरभ और बबलू को बयाना में न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। आरोपियों को सात दिन के पीसी रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया गया था।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.