• Fri. Jul 3rd, 2026

अस्पताल में सेवा दे रहे चिकित्सकों को नहीं मिल रहा खाना

ByVijay Singhal

Jul 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल में मरीजों को राहत देने के लिए शासन द्वारा डिस्टि्क्ट रेजिडेंसी प्रोग्राम के तहत लगाए चिकित्सकों ने सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पर आरोप लगाए। उनका कहना था कि उन्हें शासन के आदेशानुसार रहना और खाना मुहैया नहीं कराया जा रहा है। शासन द्वारा एमबीबीएस करने के बाद एमडी/एमएस करने वाले युवा चिकित्सकों की जिला अस्पताल में तीन माह के लिए तैनाती की गई है। ताकि चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे अस्पताल में आने वाले मरीजों को राहत मिल सके। इन चिकित्सकों के लिए आवास और खाने की व्यवस्था जिला अस्पताल प्रबंधन द्वारा की जानी थी। सोमवार को सभी चिकित्सकों ने आरोप लगाया कि उन्हें अभी तक रहने और खाने की व्यवस्था मुहैया नहीं कराई गई है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि वे डॉक्टरों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.