हिदुस्तान 24 टिव8 न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में चलती ट्रेन में चढ़ने की गलती ने युवक की जान ले ली। फरीदाबाद निवासी युवक ने कोटा जाने वाली चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आकर पैर कट गए। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। संतोष चौहान (55 वर्ष) पुत्र सभा सिंह चौहान निवासी खतीवाहा, पोस्ट सौसरमा, मऊ सुबह करीब दस बजे प्लेटफार्म संख्या दो-तीन से चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान पैर फिसलने से उसके दोनों पैर कट गए। आरपीएफ ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरपीएफ निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती करा कर परिजन को सूचित कर दिया गया। इलाज के दौरान देर शाम को व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि घायल संतोष चौहान की मौत हो गई।
