हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चौमुहां ब्लॉक के गांव आझई खुर्द स्थित संविलित विद्यालय में न्यायपीठ बाल कल्याण समिति की टीम जांच करने पहुचीं। गांव आझई के एक व्यक्ति ने विद्यालय की एक शिक्षिका पर बच्चों के साथ मारपीट, गली-गलौज एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से शिकायत की थी। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए बाल कल्याण समिति मथुरा को जांच के लिए आझई भेजा। शुक्रवार को जांच करने पहुंच बाल कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार दीक्षित ने बताया कि गांव आझई के जगदीश नामक व्यक्ति ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से शिकायत की है की विद्यालय की शिक्षिका स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 6,7,8 के बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करतीं हैं। वह बच्चों को मारती पीटती हैं। जांच के दौरान शिकायतकर्ता विद्यालय में उपस्थित नहीं हो सका। गांव के प्रधान को भी जांच में सहयोग करने की सूचना दी गई लेकिन वह भी नहीं पहुंचे। विद्यालय में बच्चों के अलावा यहां उपस्थित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से भी पूछताछ की गई है। अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद वह अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के समकक्ष पेश करेंगे। वही शिक्षिका रेनू शर्मा ने अपने ऊपर लगे गए सभी आरोपों को निराधार बताया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
