• Sat. Nov 14th, 2026

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में केक ले जाने से रोका तो बाहर ही काटा

Byvijay.singhal1233

Jul 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बरेली के महापौर द्वारा केक काटने की घटना पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा की आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौड़ ने विरोध दर्ज कराया। वह केक लेकर मंदिर पहुंच गईं। यहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें केक लेकर मंदिर परिसर के अंदर जाने से रोक दिया। इस पर उन्होंने मंदिर के मुख्य द्वार के पास में ही केक काटा। मीरा राठौड़ का आरोप है कि वह मंदिर के भीतर केक लेकर जाना चाहती थीं लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर के मुख्य द्वार के पास ही केक काटकर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने मंदिर प्रशासन और पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाया। कहा कि कुछ दिन पहले बरेली के महापौर को मंदिर के जगमोहन में केक काटने की अनुमति दी गई थी जबकि उन्हें ऐसा करने से रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि मंदिर में वीआईपी व्यवस्था को लेकर दोहरे मानदंड अपनाए जा रहे हैं। आम श्रद्धालुओं के साथ समान व्यवहार नहीं किया जा रहा है। मीरा राठौड़ ने कहा कि उनका केक पूरी तरह से शाकाहारी था और प्रबंधन तंत्र कहने लगा कि यहा अंडायुक्त है। उनका उद्देश्य मंदिर में किसी भी प्रकार नियमों का उल्लंघन करना नहीं था लेकिन नियम सबके लिए एक जैसे ही होने चाहिए।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.