• Thu. Nov 12th, 2026

समर्थन मूल्य पर 68 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद, तैयारियां पूरी

Byvijay.singhal1233

Mar 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गेहूं की खरीद के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। शासन समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 17 मार्च से शुरू कर रहा है। जिले में खरीद के लिए 68 केंद्र बनाए गए हैं। खाद्य तथा रसद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण चल रहा है। सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। डिप्टी आरएमओ संतोष यादव ने बताया कि जिलेभर में 68 केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले एक मार्च से खरीद शुरू होनी थी, लेकिन शासन ने तिथि को बढ़ा दिया था। ऐसे में अब 17 मार्च से सभी केंद्रों पर खरीद शुरू हो जाएगी। सभी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं पहले से ही पूरी कर ली जाएं। उन्होंने बताया कि बटाईदार किसान भी समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। गेहूं की खरीद के लिए जिले में खाद्य एवं रसद विभाग के आठ क्रय केंद्र, पीसीएफ के 44 केंद्र तथा पीसीयू के 12 केंद्र और भाखानि के 4 केंद्र बनाए गए हैं। किसान इन केंद्रों पर गेहूं बेच सकता है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में धनराशि भेज दी जाएगी। अब तक 750 किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.