हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता ने अपनी फिल्म कृष्णावतारम के रिलीज होने के बाद संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। अभिनता खुद ही संत प्रेमानंद महराज के रमणरेती स्थित आश्रम पहुंचे। फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण के रूप में अभिनय करने वाले अभिनेता ने संत को फिल्म का ट्रेलर दिखाया। अभिनेता ने कहा कि उनकी मां का सपना था कि वह वृंदावन जाकर संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लें। वह अपनी मां की इच्छा को पूरी करने के लिए वृंदावन आए हैं। यह बात उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने प्रशंसकों से साझा की है। संत प्रेमानंद महाराज से रमणरेती क्षेत्र स्थित श्रीहित राधा केलि कुंज में संत प्रेमानंद से मिलकर सात मई को रिलीज हुई भगवान श्रीकृष्ण की लीला पर आधारित फिल्म कृष्णावतारम के बारे में बताया। उन्होंने संत को फिल्म का ट्रेलर दिखाया। इस पर संत प्रेमानंद ने कहा कि समाज को भगवद लीला का दर्शन कराना और चर्चा करना भी एक बड़ी सेवा है। इससे समाज को अपने आराध्य का स्मरण होगा और वह लीला को देखकर भक्ति की ओर बढ़ेंगे। यह भी एक भगवद सेवा के साथ समाज के लिए पुनीत कार्य है। उधर अभिनेता सिद्धार्थ ने बताया कि जिस दिन उन्हें कृष्ण अवतारम में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने का अवसर मिला, उसी दिन उनकी मां की इच्छा थी कि यह फिल्म दुनिया तक पहुंचे उससे पहले वह संत प्रेमानंद का आशीर्वाद अवश्य लें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
