हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नवनिर्मित मथुरा-डीग फोरलेन रोड पर खामिनी में जलभराव समाप्त हो गया। शुक्रवार को यहां मार्ग साफ रहा, इससे राहगीरों के साथ ही ग्रामीणों राहत की सांस ली है। वहीं जलनिकासी के लिए यहां स्थाई एवं अस्थाई नाली निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी के नवनिर्मित मथुरा-गोवर्धन फोरलेन रोड पर खामिनी में छह माह से जलभराव की समस्या नासूर बन गई थी। अधिकारी कर्मचारियों के साथ जन प्रतिनिधि भी इससे बेखबर थे। इससे ग्रामीण एवं राहगीर परेशान थे। उनके द्वारा रोड जाम करने पर भी किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की। इस समस्या को मीडिया ने मुहिम बनाकर लगातार प्रकाशित किया। इसके बाद नींद से जागे अधिकारियों ने तीसरे दिन ही समाधान का कार्य शुरू कर दिया। गुरुवार को यहां सड़क पर जलभराव की अस्थाई निकासी के साथ स्थाई नाला निर्माण के लिए नापतोल शुरु कर दी। वहीं यहां अवैध अतिक्रमण हटवा दिए गए। इसी का असर रहा कि जल निकासी के बाद शुक्रवार को दिन भर यहां धूल उड़ती रही। इससे ग्रामीण एवं राहगीरों ने राहत की सांस ली है। वहीं दिन भर अस्थाई एवं स्थायी नाला निर्माण के कार्य चलते रहे। ग्राम पंचायत के कर्मचारी यहां अस्थाई नाले की खुदाई करते रहे। जबकि पीडब्ल्यूडी अभियंताओं ने शुक्रवार को यहां नाला निर्माण के लिए नाप तोल एवं चिह्नांकन का कार्य पूरा कराया है। उन्हीं स्थानों पर नाला निर्माण का कार्य जल्द शुरु कर दिया जाएगा।
7455095736
