• Sun. May 24th, 2026

तीन शिक्षिकाओं की सोवाएं हो सकती हैं समाप्त

ByVijay Singhal

Dec 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उदय उच्च प्राथमिक विद्यालय पेठा गोवर्धन में बिना किसी सूचना के लम्बे समय से गैर हाजिर चल रहीं तीन शिक्षिकाओं की सेवाएं समाप्त हो सकती हैं। बीएसए ने तीनों को अंतिम नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। विद्यालयों से लगातार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही तीन शिक्षिकाओं की सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने तीनों को अंतिम नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है। सहायक अध्यापिका पूनम उदय उच्च प्राथमिक विद्यालय पेठा गोवर्धन 5 अगस्त 2024 से बिना किसी सूचना के विद्यालय से लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। उन्हें पूर्व में भी स्पष्टीकरण के लिए विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया, लेकिन वह लगातार विद्यालय से अनुपस्थित चल रही हैं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने उन्हें अंतिम नोटिस जारी कर 7 दिन में पक्ष रखने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में उनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई अमल में लाने की बात कही गई है। वहीं पूनम गौतम सहायक अध्यापिका उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर गोवर्धन भी 9 सितंबर 2024 से विद्यालय से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही हैं। उन्हें भी अंतिम नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है। वहीं अंजना कुमारी सहायक अध्यापिका उच्च प्राथमिक विद्यालय महरौली गोवर्धन 1 मई 2023 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही हैं। उन्हें भी नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। बीएसए ने बताया कि अंतिम नोटिस में दिए गए समय सीमा में शिक्षिकाओं का स्पष्टीकरण नहीं मिलता है, तो उनके खिलाफ सेवा समाप्ती की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.