हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के बिहारी जी मंदिर में भीड़ के कारण गिर जाने से एक बुजुर्ग श्रद्धालु के पैर में फैक्चर हो गया। घायल श्रद्धालु को मंदिर सुरक्षाकर्मियों व परिजनों ने मंदिर पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से प्राथमिक उपचार दिलाकर घर भेजा। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बिहारी जी मंदिर में भीड़ उमड़ी हुई थी। दिल्ली निवासी 83 वर्षीय बीडी भट्ट ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए परिवार के साथ पहुंचे थे। शुक्रवार शाम भीड़ के दबाव में गेट नम्बर 4 और 5 के बीच मन्दिर में चलते समय अचानक बीडी भट्ट गिर गए। उन्हें लोगों ने भीड़ से निकाला और परिवारीजनों द्वारा मंदिर सुरक्षा कर्मियों की मदद से मंदिर परिसर में मौजूद डॉक्टरो की टीम के पास ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीडी भट्ट को सौ शैय्या हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि उनके दाहिने पैर में फैक्चर हो गया है। वहां उपचार के बाद परिवार उन्हें अपने साथ ले गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
