• Fri. Sep 11th, 2026

राया में एक सप्ताह से खराब पड़ी है पानी की पाइप लाइन

ByVijay Singhal

May 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिन्स वर्मा
मथुरा। राया में नागल रोड़ पर एक सप्ताह पूर्व खराब हुई पानी की लाइन को अभी तक ठीक नहीं किया जा सका है। इससे कस्बे की आधी आबादी पानी के लिए परेशान है। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट गहराने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोपालबाग स्थित पानी की टंकी की भूमिगत पाइप लाइन नागल रोड़ पर खराब हो गई है। इसके कारण रेतिया बाजार, नागल रोड़, मांट रोड़ सहित अन्य स्थानों की पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। नागल रोड़ निवासी चंदन दक्ष ने बताया कि एक सप्ताह से पानी की सप्लाई बंद है। सुबह से ही पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। अशोक शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह से पानी की सप्लाई बंद होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि भूमिगत लाइन को ठीक कराने के लिए मजदूर लगे हैं, फाल्ट नहीं मिला है। जल्दी पाइप लाइन को ठीक कर सप्लाई चालू करा दी जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed