• Fri. Sep 11th, 2026

मथुरा में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करेंगे कांग्रेसी

ByVijay Singhal

May 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की कवायद की जा रही है। साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी भी तय होगी। शुक्रवार को होली गेट सेठ वाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने इसकी रणनीति तैयार की।

जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा है कि संगठन को मजबूत करना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। यह नैतिक जिम्मेदारी भी है। संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर लोगों के साथ चौपाल लगाकर पार्टी की नीतियों के बारे में बताएंगे। साथ ही विपक्ष के तौर पर भाजपा सरकार की नाकामियों को भी उजागर करेंगे।
बैठक में मुख्य अतिथि जिला कोऑर्डिनेटर गिरवर शर्मा एवं पूर्व विधायक राजकुमार रावत मौजूद रहे। इससे पहले महात्मा गांधी व बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विभिन्न ब्लॉक अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे और संगठन सृजन अभियान पर चर्चा की। आदित्य तिवारी, प्रदीप सागर, विक्रम वाल्मिकी, मनोज गौड़, बनवारी चौधरी, कुलदीप चौधरी, मुस्लिम कुरैशी, कसान रिजवी, अप्रतिम सक्सेना, शैलेंद्र चौधरी, अजीत सैनी आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed