हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में बेहतर जल निकासी की व्यवस्था न होने से नगर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर जलभराव होने से मंदिर में दर्शन करने आए भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परिक्रमा मार्ग जुगलघाट से जंगल कट्टी पर जलभराव रहा। राधा वल्लभ मंदिर के पीछे गली में नाले नालियों का पानी सड़क पर भर गया। गंदा पानी भरने से दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
पहले यमुना के पानी और अब बारिश की मार से किसान बेहाल हो गया।
पहले यमुना के पानी और अब बारिश की मार से किसान बेहाल हो गया।

नौहझील। विकास खंड नौहझील क्षेत्र के 142 गांवों में किसानों की धान, बाजरा की फसल बर्बाद हो गई है। क्षेत्र के 22 गांवों में पहले यमुना में आई बाढ़ और अब बारिश के चलते करीब 80 से 90 प्रतिशत तक फसल नष्ट हो चुकी हैं। करीब 120 गांवों में बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। गांव नौशेरपुर निवासी किसान सत्तन चौधरी ने बताया कि उन्होंने भाड़े पर 100 बीघा खेत लेकर धान की फसल की थी। पहले यमुना में आई बाढ़ और अब बारिश ने पूरी फसल चौपट कर दी है। गांव मरहला मुक्खा निवासी किसान अरब सिंह ठाकुर ने बताया कि खराब मौसम के कारण धान व बाजरे की फसल में भारी नुकसान है।
इन गांवों में बाढ़ के बाद बारिश ने मचाई है तबाही
नौहझील क्षेत्र के गांव मरहला मुक्खा, देदना, अड्डा मल्हान, छिनपारई, मखदूमपुर, दौलतपुर, इनायतगढ़, फिरजोपुर, अड्डा मीणा, भैरई, नानकपुर, मनीगढ़ी, तिलकागढ़ी, रायपुर, फरीदमपुर, खुशलागढ़ी सहित कई गांवों में पिछले सप्ताह यमुना में बाढ़ से फसल नष्ट हो गई थी। अब बारिश के कारण धान व बाजरे की फसल में 90 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचने की बात स्थानीय लोग कह रहे हैं। किसान नेता चौ. रामबाबू कटैलिया, रालोद नेता योगेश नौहवार, जिला पंचायत सदस्य चौ. देवराज सिंह, भाकियू के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर, भाकियू के तहसील अध्यक्ष रोहताश चौधरी ने किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes