हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन की यमुना में जलस्तर आंशिक कम होने से रमणरेती आश्रम में एक फीट के करीब पानी कम हो गया। चिंताहरण जाने वाले रास्ते पर अभी पानी भरा हुआ है। पानी के घटने से आसपास के लोगों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी। उधर, गोकुल व महावन क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी कम हो गई है। इससे कारोबार काफी प्रभावित हुआ है। मोहित शर्मा ने बताया के बाढ़ आने से पूर्व हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते थे और 4 से 5 हजार की बिक्री रोजाना होती थी, लेकिन आज एक हजार की दुकानदारी भी नहीं हो रही। चंद्रप्रकाश निवासी महावन ब्रह्मांड घाट पर कंठी माला व पोशाक की दुकान करते हैं। उन्होंने बताया यमुना में बाढ़ के कारण श्रद्धालु नहीं आ पा रहे हैं और धंधा बिल्कुल ठप पड़ा हुआ है। सुबह से शाम बमुश्किल 500 रुपये की बिक्री हो पाती है। आकाश निवासी महावन चौरासी खम्भा महावन में पोशाक व मूर्ति-तस्वीर की दुकान करते हैं। उन्होंने बताया के श्रद्धालुओं की कमी के कारण घर खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है। पहले 5 से 6 हजार की बिक्री होती थी आज सुबह से शाम तक 600 रुपये की बिक्री ही हुई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
