हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में यमुना में बाढ़ से किसानों की फसलें चौपट हो गईं हैं। इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। पानी में डूबने से धान, पशुओं का चारा एवं सब्ज़ियों का नुकसान पहुंचा है। किसान प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे है। मांट क्षेत्र में बड़े पैमाने पर यमुना किनारे सब्जियां उगाई जाती हैं। बाढ़ से धान की फसल सहित कई फसलें जलमग्न हो गई। पानीगांव निवासी किसान जगबीर सिंह ने बताया बाढ़ की वजह से धान की फसल चौपट हो गई है। किसान देवी सिंह ने बताया कि एक एकड़ में सब्जियों की खेती की थी, जो बाढ़ की वजह से सब खत्म हो गई। किसान सोनू सिंह ने खराब हुई फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
