हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना बलदेव पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व बलात्कार करने के आरोप में वांछित को एक्सप्रेस-वे के समीप से शनिवार रात गिरफ्तार कर चालान किया। शनिवार रात उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह धामा पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। बताते हैं कि तभी रात करीब साढ़े आठ बजे सूचना पर पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान एक्सप्रसे वे माइल स्टोन-148 सोरई अंडरपास के समीप से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी सोनू निवासी बाढौन, राया को गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसके खिलाफ थाना बलदेव में आठ दिसंबर को नाबालिग बेटी को बहला ले जाने के बाद दुर्ष्कम का आरोप लगाया था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
