हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में श्रीराधा मानबिहारी लाल संकीर्तन मंडल ने ब्रज के विरक्त संत पद्मश्री रमेश बाबा महाराज का 87वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। यहां भक्तों ने केक काटा, वहीं राधा नाम की महिमा का गुणगान किया। भगवताचार्य मनीष गर्गाचार्य ने कहा कि ब्रज की धरोहरों की रक्षा के लिए रमेश बाबा ने अनेक आंदोलन चलाए। इसमें पहाड़ों में अवैध खनन, यमुना शुद्धीकरण आंदोलन, ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के रख रखाव एवं परिक्रमार्थियों के लिए अनेक व्यवस्थाएं कराई। अमित भारद्वाज ने कहा उन्होंने देश-विदेश में राधानाम संकीर्तन की हजारों प्रभात फेरी आरंभ कराई। अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने कहा कि उनके जन्मोत्सव हम सभी गौ सेवा के संकल्प दिवस के रूप में मनाएंगे। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि प्रत्येक घर से गौ माता की सेवा के लिए कुछ हिस्सा अवश्य जाएगा। इस दौरान नारायण प्रसाद गोयल, देव अग्रवाल, सुरेंद्र चौधरी, पीयूष भारद्वाज, सुदीप बंसल, विनोद कुमार, कपिल टीनोपाल, धीरज शास्त्री, हरिओम अग्रवाल, रवि शर्मा, लक्ष्मण व्यास, हजारीलाल अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, मुरारी लाल चौधरी, मिंटू बंसल, लखन, शुभम अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, प्रकेश अग्रवाल, गुड्डू अग्रवाल, मनोज गर्ग, राजू मिस्त्री आदि रहै।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
