हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में ठाकुरबांके बिहारी महाराज के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की तबीयत खराब होने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को एक पुरुष और दो महिला श्रद्धालु घबराहट होने पर अचेत हो गये, जिनमें से पुरुष श्रद्धालु को 108 एम्बुलेंस से रेफर किया गया, वहीं एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर अस्पताल पहुंची। रविवार को बिहारीजी मंदिर पर दर्शन के लिये बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर पर उमड़ी भीड़ में हरियाणा के पलवल शहर निवासी 32 वर्षीय लोकेश पुत्र कमललाल की तबीयत ख़राब हो गई। बैचेनी होने पर सुध-बुध खो बैठा। मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मियों की मदद से परिजन उसे मंदिर पर मौजूद डॉक्टरों की टीम के पास लेकर गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद राहत न मिलने पर 108 एम्बुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल रेफर किया। परिजनों के साथ दर्शन करने आई बाड़मेर, राजस्थान निवासी 20 वर्षीय नंदिनी पुत्री गणपत सिंह को गेट नम्बर दो के पास बेचैनी हुई, जबकि बरेली स्थित एमएल स्कूल से टूर में आई 20 वर्षीय छात्रा नीतू दर्शन कर मंदिर से निकलते समय गेट संख्या एक पर अचेत हो गई। नंदिनी और नीतू को मंदिर पर उपस्थित डॉक्टरों को दिखाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिलने पर गंतव्य को चली गई। वहीं इंदौर, मध्य प्रदेश निवासी 76 वर्षीय गीता पत्नी भंवरलाल की भी तबीयत ख़राब हो गई। पेट में दर्द और उल्टी होने पर वह सौ शैय्या अस्पताल पहुंची। अस्पताल के आपातकालीन प्रभारी डॉ. शशि रंजन ने बताया कि गीता स्वयं अस्पताल आईं, जबकि लोकेश को एम्बुलेंस से लाया गया।
