हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना वृन्दावन व सर्विलांस टीम द्वारा अथक मेहनत व लगन से मु0अ0स0 306/2023 धारा 505/507 भादवि में प्रकाश में आए वांछित अभि0 अनिल कुमार पटेल को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 05/07/2023 को पानीघाट चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभि0 के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरण- दि0 02/07/2023 को अज्ञात व्यक्ति ने अपने मोबाइल नम्बर 8279692331 से सूचना दी कि धार्मिक स्थल प्रेम मन्दिर में जगह-जगह बम्ब रखे हुये हैं, प्रेम मन्दिर को उड़ा दूँगा जिस पर मन्दिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मन्दिर परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया परन्तु सूचना झूठी निकली। जिसके सम्बन्ध में थाना वृन्दावन पर मु0अ0स0 306/2023 धारा 505/507 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया। थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर सर्विलांस टीम की मदद व लोकल इंटेलिजेंस से प्रकाश में आए अभि0 अनिल कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।
