• Mon. May 4th, 2026

नल से जल के लिए गांवों में लंबा होता जा रहा इंतजार

ByVijay Singhal

May 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले की 504 ग्राम पंचायतों में 214 पानी की टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। जनवरी 2023 में शुरू हुआ कार्य इस जनवरी तक पूरा करना था लेकिन जमीनी हकीकत यह कि अभी तक 65 प्रतिशत भी सही तरीके से कार्य पूरा नहीं हुआ। ऐसे में गांव के लोगों को उनके घर तक पानी आने का इंतजार है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना के सर्वे में चयनित किए गए हर घर तक पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन से इस कार्य के लिए 2500 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इस कार्य का जिम्मा लखनऊ की एक कंपनी को दिया गया है। कंपनी के कर्मचारियों द्वारा कार्य धीमी गति से करने के कारण 12 से अधिक बार नोटिस जारी कर दिया है। अब कार्य को इसी साल दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। अगर विभागीय आंकड़ों की बात करें तो जिले की 504 ग्राम पंचायतों के 680 गांवों में कार्य किया जा रहा है। इसमें 90 गांवों में पाइपलाइन बिछा दी गई है लेकिन अभी इसमें पानी पहुंचना शुरू नहीं हुआ। इसके अलावा 583 गांवों में कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद 2.94 लाख घरों में नल से जल पहुंचेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.