हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर विधायक श्रीकांत शर्मा ने वक्फ कानून के बदलाव पर विपक्ष को दो टूट जवाब दिया है। कहा है कि वक्फ संवैधानिक व्यवस्था है न कि धार्मिक संस्थान। केंद्र सरकार ने देश हित और मुस्लिमों के उत्थान के लिए यह कदम उठाया है। विपक्षी दल वक्फ के खिलाफ भ्रामकता फैला रहे हैं। भाजपाई जनजागरण अभियान से घर-घर जाकर इससे जुड़ी जानकारियां को लोगों तक पहुंचाएंगे। कृष्णापुरी तिराहा स्थित माधव मुस्कान में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बात करत हुए उन्होंने कहा है सरकार द्वारा पारित वक्फ (संशोधन) अधिनियम का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों को पारदर्शी बनाना है। दुरुपयोग पर रोक लगाना और सभी नागरिकों के हितों की रक्षा करना है। कहा है वक्फ कानून को लेकर कुछ वर्गों में गलत जानकारियों फैलाई जा रही हैं। यह कानून किसी विशेष समुदाय के विरुद्ध नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य पारदर्शिता के हित में है। बीते वर्षों से वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग, गैरकानूनी कब्जे जैसे मामले सामने आ रहे थे। ऐसे में यह संशोधन आवश्यक हो गया था। सदर विधायक ने जोर देकर कहा है कि सरकार सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के लिए समान दृष्टिकोण रखती है। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा है कि वक्फ कानून से जुड़ी जानकारियों को कार्यकर्ता घर-घर बताएंगे। मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, श्याम शर्मा, विजय शर्मा, संजय शर्मा, रामकिशन पाठक, अंकुर अग्रवाल, विनीत शर्मा, पार्षद हनुमान गुर्जर, नितिन चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
