हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा महोदय* के आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय मथुरा* के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर मथुरा के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन के कुशल नेतृत्व में थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.08.2024 समय करीब 21.55 बजे श्री राधा कृष्णाधाम के सामने छटीकरा वृन्दावन मार्ग के फुटपाथ से अभियुक्त अमित उर्फ जंगलिया पुत्र छीतर सिंह नि0 ग्राम वनगढ विसावर थाना सादाबाद जनपद हाथरस हाल निवासी किराये का मकान विक्रम पुत्र स्व0 लाखन के मकान नम्बर बी-15, मोहल्ला प्रहलाद नगर थाना हाईवे जिला मथुरा से एक अवैध तमंचा .315 बोर व दो जिंदा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार कर थाना वृन्दावन पर मु0अ0स0 399/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
