हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील ब्लॉक के गांव सीगोनी जंगल में नाचते हुए मोर पर कुत्ते ने हमला किया। जानकारी के मुताबिक बता दें कि गांव सीगोनी में राष्ट्रिय पक्षी मोर नाच रहा था, नाचते हुए मोर पर एक कुत्ते ने अचानक से हमला कर दिया। भानू पुत्र तेजपाल की नजर मोर पर हमला कर रहे कुत्ते पर पड़ी,भानू झटपट भागकर कर मोर को बचा लिया।। भानू का कहना कि मोर के दाहिना पैर घायल है, मोर की हालत देख भानू ने इसकी सूचना डायल 112 एवं वन विभाग के अधिकारियों को दे दी,सूचना मिलते ही मानागढ़ी चौकी इंचार्ज आलोक कुमार मिश्रा वन विभाग की टीम से सम्पर्क कर वहां पहुंचे, वन विभाग टीम ने बताया कि मोर जिंदा है सुरक्षित है बच जायेगा।
मोर का दाहिना पैर घायल है,
भानू ने चौकी इंचार्ज आलोक कुमार मिश्रा जी की मौजूदगी में मोर को वन विभाग टीम को सुपुर्द किया।
भानू द्वारा मोर को बचाने पर आलोक कुमार मिश्रा एवं वन विभाग टीम ने भानू द्वारा किए गए कार्य की सराहना कर धन्यवाद दिया। और मोर को इलाज के लिए वन विभाग टीम ले गई।।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
