• Tue. May 5th, 2026

छत्तीसगढ़ से लापता किशोरी को ढूंढ़ते हुए वृंदावन आई पुलिस

ByVijay Singhal

May 3, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन में सोशल मीडिया साइट पर कथा वाचकों और संतों के प्रवचन के वीडियो से प्रभावित होकर किशोरी के वृंदावन आ जाने के अंदेशा पर छत्तीसगढ़ की पुलिस उसे तलाश करते हुए गुरुवार को कोतवाली पहुंची। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर प्रचलित भागवत आचार्य और संतों के यहां जानकारी जुटाई। देर शाम तक उसकी तलाश पूरी नहीं हुई। टीम बरसाना भी गई। छत्तीसगढ़ के जिला कोरबा में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणबन तालाब के पास रहने वाले राजेश शाह की 17 वर्षीय बेटी खुशबू शाह आठ नवंबर 2024 को लापता हो गई। परिजन ने बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। 11वीं की छात्रा के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने अपहरण के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश को टीम बनाई। जनपद कोरबा की पुलिस को किशोरी नहीं मिली तो परिजन ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिख दिये। जिसके बाद पुलिस ने अपनी तलाश और तेज की। जनपद कोरबा के कोतवाली से हैड कांस्टेबल सुनीता कश्यप और स्मिता वेक किशोरी की खोज में गुरुवार को यहा आई। बताया गया कि किशोरी यू ट्यूब व अन्य प्लेटफार्म पर भक्ति और आस्था से जुड़े वीडियो देखा करती थी। घर से साड़ी पहनकर निकली थी। पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपए के ईनाम की घोषणा भी कर रखी है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.