हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हरियाणा के हसनपुर से लापता हुए युवक के शव की शुक्रवार को परिजन ने पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचकर पहचान कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि एक साल पहले पबजी गेम के कारण युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गया था। काफी इलाज के बाद पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ था। हरियाणा के जिला पलवल स्थित हसनपुर निवासी रघुवीर सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम को उनका बेटा मोहित (20) घर से बिना बताए चला गया। परिजन ने काफी खोजा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। देर शाम को पुलिस ने हसनपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। इधर, कोसीकलां पुलिस को बंबे में बृहस्पतिवार को एक युवक का शव मिला। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह पर रखवा दिया। शुक्रवार को युवक की पहचान उनके पिता और भाई ने की। पिता ने बताया कि मोहित एक साल पहले पबजी गेम खेलने के कारण मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गया था। लगातार इलाज कराने के बाद उसकी हालत में सुधार आया, लेकिन अभी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हुआ था। पहले भी कई बार बिना बताए रिश्तेदारों के यहां चला जाता था, लेकिन बाद में लौट आता था। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह अमरोहा से लौटा था। सामान रखने के बाद घर से चला गया। संभावना जताई जा रही है कि आगरा नहर में गिर गया। इसके कारण उसकी मौत हो गई और शव पानी के साथ बहता हुआ कोसीकलां स्थित बंबे तक पहुंच गया। मोहित ने इंटर तक पढ़ाई की है। इसके बाद पढ़ाई छोड़ दी। सीओ छाता आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि युवक की गुमशुदगी हसनपुर थाने में दर्ज है। जो भी पुलिस कार्रवाई होगी वह हसनपुर पुलिस करेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
