• Sun. Jul 5th, 2026

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनाकी गई संचालित

ByVijay Singhal

Aug 25, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा 25 अगस्त। उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार ने जानकारी दी हैं कि उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उ०प्र०, कानपुर द्वारा प्रदेश के स्थानीय दस्तकारों एवं पारम्परिक कारीगरों के विकास के उद्देश्य से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना संचालित की गयी है। योजनान्तर्गत पारम्परिक कारीगरों जैसे बढई, नाई, कुम्हार, लोहार टोकरी बुनकर, राजमिस्त्री, हलवाई एवं धोबी के कार्य से जुड़े व्यक्तियों से उक्त समस्त ट्रेडों में निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिये, योजनान्तर्गत जाति एवं शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नही है। योजनान्तर्गत आवेदन विभाग की वेबसाइट

www.diupmsme.upsdc.gov.in पर दिनांक 31.08.2023 आनलाइन करना होगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.