हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। करीब 40 साल पहले विकास प्राधिकरण ने शहर के बीच विकास बाजार का निर्माण किया था। इसमें 285 दुकान बनाई गईं। इसके कई हिस्से अब जर्जर हो चुके हैं। यहां पिछली कुछ घटनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने विकास बाजार की सभी दुकानों का सर्वे करने का फैसला किया है। इसके लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की जा रही है। शहर की व्यावसायिक आवश्यकताओं को ध्यान रखते हुए 1984-85 में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने जुबलीपार्क में व्यावसायिक कॉम्पलेक्स के रूप में विकास बाजार का निर्माण किया था। दो मंजिला इस व्यावसायिक कॉम्पलेक्स में 285 दुकान बनाई गईं। समय के साथ विकास प्राधिकरण ने इन दुकानों को फ्री होल्ड करते हुए दुकानदारों को स्वामित्व प्रदान कर दिया। करीब 40 साल पुराना यह व्यावसायिक कॉम्पलेक्स में जर्जर स्थिति की ओर निरंतर बढ़ रहा है। खासकर इसकी बाहरी स्थिति चिंताजनक है। दो बार इसकी छजली और पिलर गिरने की घटनाएं भी हुई हैं। इन्हें देखते हुए नगर निगम ने निर्माण निगम के साथ इसका संयुक्त सर्वे करने का फैसला किया है। क्रांतिशेखर सिंह, अपर नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन नगर निगम, ने कहा वृंदावन हादसे को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र के सभी भवनों का सर्वे किया जा रहा है। इसमें विकास बाजार का सर्वे भी शामिल है। यहां संबंधित विभागों को भी साथ लिया जाएगा। नवनिर्माण को तैयार है विकास प्राधिकरण शहर के मध्य स्थित विकास बाजार की वर्तमान स्थिति को देखते हुए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण इसके नवनिर्माण को तैयार है। इसका प्रस्ताव भी कई बार स्थानीय दुकानदारों को दिया गया है। इसमें मौजूदा दो मंजिला इमारत को चार मंजिल में तब्दील करने और दुकानदारों को कम कीमत पर नवीन दुकान उपलब्ध कराना शामिल है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
